शायद अंधकार का डर इंसान की खुशी की कम करता है और उसे दुख की छाया में जीने के लिए मजबूर कर देता है। फिर भी यह दुनिया एक खूबसूरत जगह है, जो कि अभूतपूर्व उपलब्धियों और असाधारण घटनाओं से भरी-पूरी है। प्रकाश और अंधकार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। एक के अभाव में दूसरे का वजूद संभव नहीं है। ""हार्टब्रेक एट कॉफ़ी शॉप, रवि वल्लुरी की लिखी हुई कहानियां, द्रब्बले और नाटकों का संग्रह है जो कि सिक्के के अंधकारपूर्ण पहलू पर ध्यान केंद्रित करता है। सारी प्रेम कहानियाँ अपने अंत तक नहीं पहुँच पाती। क्या होता है जब कोई जुडास जुहास का चित्र बनाता है? हमारे संगीत की स्वरलहरी देवताओं को कैसी लगती है? इस कथा संग्रह की कहानियाँ वास्तविक घटनाओं, उनके कारण उत्पन्न घटनी और रोजमर्रा की जिंदगी पर आधारित है. जो कि पाठक को एक अनोखा अनुभव और दृष्टिकोण प्रदान करती हैं। रवि वल्लुरी, उत्तर मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य ट्रैफिक प्रबंधक, ने सात पुस्तकें लिखी है। उनकी पुस्तकों का अनावरण परम पूज्य श्री श्री रविशंकर द्वारा किया गया। रवि वल्लुरी, स्वयं आर्ट ऑफ लिविंग के एक संकाय भी हैं और आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस प्रोग्राम, योग और ध्यान सत्रों सत्री का संचालन भी करते हैं। इसके अलावा आप शराब और इम्स के आदी हो चुके लोगों की काउंसलिंग और मदद करते हैं। स्कूल के दिनों से ही आपका रंगमंच, भाषण और लेखन के प्रति बहुत रुझान था और आज भी वो अपनी इस प्रतिमा को आगे बढ़ा रहे हैं। वर्तमान में, आप फ्री प्रेस जर्नल में नियमित रूप से योगदान देते हैं और स्पीकिंग ट्री व वर्डप्रेस में एक नियमित ब्लॉगर है। दूरदर्शन राष्ट्रीय, दूरदर्शन उत्तर प्रदेश और दूरदर्शन गोरखपुर द्वारा आपका साक्षात्कार लिया गया है। इसके अलावा रेडियो एफएम, सिकंदराबाद और रेनबो एफएम, बरेली पर भी आपके साक्षात्कार प्रसारित हो चुके हैं।"
Publication
2026
Format
Epub
Publisher
Kalamos Literary Services Llp
Excerpt
Translator
Ritu Bhatnagar
There are no reviews for this book yet.